March 28, 2025 12:38 am

March 28, 2025 12:38 am

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को शनिवार की शाम रिहा कर दिया गया।

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को शनिवार की शाम रिहा कर दिया गया।

झांसी: कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का प्रयास करने के आरोप में झांसी जेल में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को शनिवार की शाम रिहा कर दिया गया। 7 माह 10 दिन बाद उन्होंने जेल से बाहर किया गया। 26 सितम्बर 2022 को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

समाजवादी पार्टी के पूर्व गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव व उनके अन्य साथियों पर कन्नौज से झाँसी कचहरी में पेशी पर आए पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिस्ट्रीशीटर लेखराज सिंह को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के प्रयास का आरोप है। यह आरोप लगने के बाद पूर्व विधायक पर एक-एक कर 8 मुकदमे कन्नौज के गुरसहायगंज थाना, जालौन के एट, झाँसी के मोठ, नवाबाद, प्रेमनगर आदि थानों में दर्ज किए गए।

सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का सरकारी आदेश जिला कारागार झाँसी पहुँचा। इस आदेश के आते ही सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शनिवार की शाम लगभग 7.30 बजे उन्हें जिला कारागार से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer