February 12, 2025 2:56 am

February 12, 2025 2:56 am

विवाहिता ने लगाई फांसी,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

विवाहिता ने लगाई फांसी,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

झांसी/मोठ::मोठ थाना क्षेत्र में एक महिला का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला,भाई ने दहेज की खातिर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़े निवासी अंजली की शादी 6 वर्ष पहले मोठ के मनकपुरा गांव निवासी आकाश से हुई थी। शुक्रवार की रात उसके बहनोई आकाश ने फोन कर अंजलि के फांसी लगाने की जानकारी दी। भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने ही बहन की हत्या कर उसका शव फंदे पर लटका दिया है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer