March 28, 2025 1:45 am

March 28, 2025 1:45 am

मध्य प्रदेश में जमीन विवाद में बिछ गईं लाशें, गैंगवार में गई छह की जान; कई घायल

Riport-Tejas News Live

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिहौंनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी चली और बंदूकों से फायरिंग की गई, जिसमे छह लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लेपा गांव में तनाव का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही सिंहौनिया सहित आसपास के थानों से पुलिस बल को मौके पर पहुँची। घटना के बाद से लेपा गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

लेपा गांव में जमीन विवाद के दौरान जिन लोगाें की मौत हुई है, उनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं। सभी मृतक रंजीत ताेमर पक्ष के हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए।पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वह आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी खेतों और बीहड़ों में छिपे हो सकते हैं।

 

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer