March 28, 2025 2:38 am

March 28, 2025 2:38 am

बड़ागांव गेट बाहर फर्नीचर के गोदाम में लगी आग,फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पाया काबू….

Oplus_131072

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर फर्नीचर के गोदाम में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में तीन से चार लाख कीमत का माल जलकर राख हो गया। घटना की सूच सूचना पर पहुंची पुलिस फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। गोदाम में आग से एक बेगनार कार और मशीन भी जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक गणेश मढ़िया में रहने वाले कालू विश्वकर्मा का फर्नीचर का गोदाम बड़ागांव गेट बाहर शमशान घाट के पास मा अम्बे फर्नीचर के नाम से बना है। कालू ने बताया कि उसे आज सुबह छह बजे सूचना मिली की उसके गोदाम से धुआं निकल रहा है। इस सूचना पर जब तक वह वहां पहुंचा तब तक धुआ आग की लपटों में तब्दील हो चुका था। घटना की सूचना पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर दमकल की चार गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक गोदाम में रखा तीन से चार लाख कीमत का माल जलकर राख हो चुका था। गोदाम में रखी मशीन और बेग्नार कार भी धू धू कर जलकर राख हो गई। कालू के मुताबिक जानकारी नहीं हो पा रही कि आग की घटना कैसे हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer