January 25, 2025 4:05 am

January 25, 2025 4:05 am

पत्नी और ससुराल प्रताड़ना से परेशान युवक ने छत से कूदकर की आत्महत्या

झांसी।झांसी जिला में एक युवक छत से कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुराली मृतक से 20 लाख रुपए और मकान नाम कराने की जिद को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झांसी जिला के सीपरी बाजार थानान्तर्गत लहरगिर्द नमो होम्स के पास लगभग 30 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र रामस्वरुप रहता है। खाना खाने के बाद रात्रि में जब घर के सदस्य सो गए तब मौका पाकर वह छत से कंूद गया। तड़के सुबह जब उसके पिता लघुशंका के लिए उठे तो उसे नीचे खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। यह देख उनके होश हो उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर मुर्दाघर भेज दिया।

भाई का कहना है कि मृतक जितेन्द्र की शादी गढ़ियागांव में रहने वाली प्रीती नाम की लड़की से वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद से पत्नी और ससुराल वाले मृतक को परेशान कर रहे थे। उसके परिवार पर 20 लाख रुपए और मकान नाम कराने की जिद करने लगे। जिसे पूरा न करने पर उसकी पत्नी छोड़कर मायके चली गई थी और वापस ससुराल नहीं आ रही थी। मायके से वापस ससुराल लाने के लिए कई बार पंचायत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिससे वह परेशान रहने लगा। आशंका है कि इसी परेशानी के कारण उसने मृतक ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer