



झांसी:-सीपरी बाजार थानान्तर्गत आरी गांव मे नरेश अहिरवार परिवार के साथ रहता है। नरेश के अनुसार विगत दिवस परिवार का सदस्य ट्रैक्टर से खेत में पानी लगा रहा था। वहीं उसकी 7 वर्षीय बेटी अंशिका खेल रही थी। खेलते-खलते अंशिका ट्रेक्टर के पंखे से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को दफना दिया। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने छानबीन की।