



झांसी:-मध्य प्रदेश में होने वाले चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तड़के सुबह झांसी पहुंचे। झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पत्रकारों से मुलाकात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री की गरीब जन कल्याण योजनाओं को लेकर जन-जन के बीच है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों को भरोसा बढ़ा है। सभी समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैं। सभी लोग प्रधानमंत्री को अपना अभिभावक मानकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों और माफियाओं को आगे बढ़ाने का लगातार काम करती है। जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार रही है कुकृत्य हुए हैं। इससे बुन्देलखंड और झांसी भी अछूता नहीं रहा है। अब उत्तर प्रदेश में लॉयन आर्डर की सरकार है। उत्तर प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होता है तो विभिन्न प्रदेश के लोग यहां आते हैं वैसे ही हम भी जा रहे हैं।
पत्रकारों से मुलाकात करने के बाद वह मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने के लिए दतिया जायेंगे। दर्शन करने के बाद वह मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और सरकार की नीतियों के बारे में बतायेंगे।