



Reported by Tejas News Live
जालौन। जनपद जालौन में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन में थाना रेंढ़र क्षेत्र मढ़ेरा ग्राम से बारातियों से भरी एक बस रामपुरा गई थी। रात्रि में लगभग 2 और 3 के बीच बारातियों को लेकर बस जब वापस मढ़ेरा आ रही थी। इसी दौरान माधौगढ़ थानान्तर्गत गोपालपुरा के पास रास्ते में अनियंत्रित होकर बस पलट गई।
हादसे की जानकारी होते ही सम्बधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।