February 12, 2025 3:31 am

February 12, 2025 3:31 am

उत्तर प्रदेश::प्रयागराज के आसमान में दिखा अनोखा नजारा, गोल रेम्बो से घिरा दिखा सूरज।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आाकाश में सूरज एक घेरे में नजर आया।लोगों ने जब सूरज की तरफ देखा तो वे हैरान रह गए। तुरंत अदभुत नजारे को कैमरे में कैद करने लगे।

घेरे में कैद नजर आया सूरज।

यहां सूरज एक घेरे में नजर आया. लोगों ने देखा तो नजारा कैमरे में कैद किया।लोग सूरज के इस नजारे को देखकर हैरान नजर आए।

आसमान में सूरज के चारो तरफ अचानक इंद्रधनुषी गोला बना हुआ था।लोगों के लिए सूरज के चारों ओर ऐसा इंद्रधनुषी गोला कौतूहल का विषय बन गया।लोग इस खगोलीय घटना को अपने कैमरे में कैद करने लगे। लोगों का कहना है कि ज्यादातर बारिश के मौसम में आसमान में इंद्रधनुष नजर आता है, लेकिन बिना बारिश के इस तरह का नजारा एक अलग घटना है।

लोगों ने इस खगोलीय घटना को पहली बार देखा है। इस गोलाकार नजारे को लेकर खगोल विज्ञानियों का कहना है कि इसे वॉटर हॉलो या हलो कहा जाता है. इस तरह का गोल इंद्रधनुष तब बनता है, जब सूरज के आसपास बादल होते हैं।

जानकारों का कहना है कि इस गोल आकार में बर्फ की बूंदें भी होती हैं, जिनसे रिफ्लेक्ट होकर किरणें जमीन पर आती हैं। इसलिए लोगों को नग्न आंखों से यह खगोलीय घटना दिखाई देती है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां आसमान में यह नजारा पहली बार देखा है।

 

मानवेंद्र ध्रुवगुर्जर

प्रधान संपादक

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer