January 25, 2025 5:25 am

January 25, 2025 5:25 am

अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर, वृद्ध की हुई मौत

जालौन उत्तर प्रदेश:जालौन जिला में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जालौन जिला के सिरसाकलार में कथा सुनने जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल काॅलेज ले गए। जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी ओंकार सिंह उम्र करीब 70 वर्ष बुधवार को चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने अपने गांव से पैदल जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल काॅलेज ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer